वाराणसी, जनवरी 30 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दस सूत्रीय मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गुरुवार को शास्त्री घाट पर धरना दिया। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में हुए धरना सभा में पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई तो मार्च माह में पोषण ट्रैकर ऐप पर ऑनलाइन फीडिंग कार्य बंद कर दिया जाएगा। आठ मार्च को लखनऊ स्थित विधानसभा पर धरना दिया जाएगा। धरना सभा में उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष अंजनी मौर्या, जिला मंत्री गीता सिंह समेत संयुक्त मोर्चा की शैल सिंह, शकुंतला यादव, सुशीला, वंदना मिश्रा, शोभावती देवी, सुषमा शर्मा, अम्बिका सोनी, रानू शर्मा, निर्मला सिंह, सुषमा सिंह शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.