मांगों पर कार्रवाई न होने पर फिर मुखर हुए भूपेंद्र कोरंगा
बागेश्वर, जून 30 -- कपकोट। शामा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर आंदोलनरत भूपेंद्र कोरंगा मंगलवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि 12 दिन की भूख हड़ताल के बाद प्रशासन ने उनकी 10 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन अधिकांश मांगें अब भी अधूरी हैं। कोरंगा ने कहा कि यदि आम नागरिक समय पर बिजली बिल जमा न करे तो उसका कनेक्शन काट दिया जाता है, लेकिन अधिकारियों के लिखित आश्वासनों का पालन न होने पर उनकी जवाबदेही तय नहीं होती। उन्होंने आबकारी विभाग की जांच रिपोर्ट को तथ्यहीन बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका आरोप है कि शराब की दुकान से जुड़े मामलों में उनकी ओर से दिए गए साक्ष्यों को गंभीरता से नहीं लिया गया।उन्होंने कहा कि सड़क, स्कूल और अन्य विकास कार्यों पर विभागों ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.