देहरादून, जुलाई 14 -- देहरादून। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन ने 23 जुलाई को देहरादून की जैन धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई है। केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने बताया कि 30 जून को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास कूच से पहले शासन स्तर पर वार्ता हुई थी, जिसमें मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। संगठन का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव और गृह सचिव को आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया है। बैठक में मांगों पर हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। संगठन ने देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर, नरेंद्रनगर और डोईवाला के गुरिल्लाओं से बैठक में पहुंचने की अपील की है। मांगें पूरी नहीं होने पर अगस्त और सितंबर में मुख्यमंत्री आवास व सचिवालय कूच तथा अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...