मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो फिर आंदोलन करेंगे फार्मासिस्ट
पिथौरागढ़, सितम्बर 4 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने अपना चरणबद्ध आंदोलन 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री से हुई वार्ता में मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया। शुक्रवार को नगर में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष केएस अधिकारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आंदोलन की आगामी रणनीति और शासन स्तर पर हुई वार्ता को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अधिकारी ने बताया कि पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एसोसिएशन के प्रांतीय नेतृत्व की स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के साथ वार्ता हुई है। वार्ता में फार्मासिस्टों की विभिन्न मांगों को प्रमुखता से रखा गया। स्वास्थ्य मंत्री ने मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.