मांगों को ले वार्ड सदस्यों का धरना दूसरे दिन भी जारी
आरा, मार्च 24 -- सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय पर अमरूहां पंचायत के वार्ड सदस्यों और स्वच्छता कर्मियों का विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। उप मुखिया मंटू पाण्डेय के नेतृत्व में पंचायत के सभी 10 वार्ड सदस्यों ने दूसरे दिन भी प्रखंड मुख्यालय पर धरने में भाग लिया और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। वार्ड सदस्यों ने पंचायत की योजनाओं में कथित अनियमितताओं की जांच, पंद्रहवीं एवं षष्ठम वित्त आयोग की राशि के उपयोग की समीक्षा, शौचालय निर्माण योजनाओं की जांच, स्वच्छता पर्यवेक्षक के चयन में पारदर्शिता, ग्राम सभा एवं कार्यकारिणी की नियमित बैठक कराने, पंचायत में हुए पौधरोपण की जांच और वार्ड सदस्यों के बैंक खाते खुलवाने सहित कई मांगों को उठाया। धरना में शामिल वार्ड सदस्यों में मो. जाहिद हुसैन, प्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.