सीवान, अगस्त 10 -- हसनपुरा। प्रखंड के भाकपा माले कमेटी की बैठक की गई। जिसमें प्रखंड सचिव कॉमरेड उमेश प्रसाद व भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य कॉमरेड दयानंद कुशवाहा के संयुक्त अध्यक्षता में किया गया। जिसमें 13 व 14 अगस्त 2026 को हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय पर गरीबों के विभिन्न समस्याओं को लेकर तथा भाजपा सरकार द्वारा गरीबों के ऊपर लगाए गए होल्डिंग टैक्स के खिलाफ 24 घंटा का अनशन पर बैठने का फैसला किया गया। बैठक में कृष्ण यादव, अनिल पांडेय, लालजी यादव, सुरेंद्र राम, फिरोज अंसारी, सत्येंद्र यादव, खुशियाल साह, तबरेज आलम इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...