बेगुसराय, जून 23 -- बरौनी। बेगूसराय जिला खेत मजदूर यूनियन की तेघड़ा अंचल परिषद द्वारा मंगलवार को तेघड़ा बीडीओ को आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मनरेगा में 200 दिन काम व 700 रुपए मजदूरी निर्धारित करने, सरकारी जमीन पर बसे भूमिहीनों को वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना उजाड़ना बंद किए जाने आदि की मांगें शामिल हैं। प्रतिनिधि मंडल में मो. वासिफ उर्फ़ बब्बन, राम स्वारथ सहनी, मो. अब्बास, अशोक मेहता, चंद्रभूषण सिंह, मो. समद, सनातन सिंह, दिनेश सिंह, जुलूम सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- मांगों को ले खेमयू ने सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें- खेत मजदूर यूनियन ने बीडीओ को सौंपा मांगपत्र यह भी पढ़ें- छह सूत्री मांगों को लेकर खेग्रामस व अभाकिमस ने प्रखंड परिसर में दिया धरना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...