मांगों को ले अब पांच जून तक चलेगा धरना
धनबाद, मई 31 -- पश्चिमी झरिया क्षेत्र के मुनीडीह कोल वाशरी दुर्घटना में मृत चार श्रमिकों के आश्रितों की मांगों को लेकर चल रहा संयुक्त मोर्चा का आंदोलन और तेज हो गया है। धरना 5 जून तक जारी रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही 5 जून तक मांगें पूरी नहीं होने पर 6 जून से अनिश्चितकालीन चक्का जाम एवं कोयला डिस्पैच बंद करने की चेतावनी दी है। संयुक्त मोर्चा द्वारा डब्ल्यूजे एरिया मुनीडीह जीएम को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दे दी गई है। आंदोलन में मृतक के आश्रितों के अलावा संयुक्त मोर्चा की ओर से रमेश सिंह, सुधीर सिंह, प्रीतम रवानी, राजकुमार पांडेय, महेंद्र कुमार, दया शंकर सिंह, निवारण महतो, छोटू सिंह, जीपी सिंह, चक्रधर महतो, सुखलाल महतो, अरुण महतो, विद्या प्रकाश पांडेय, विनोद सिन्हा, लोकनाथ महतो, बिजेंद्र पासवान, बिरेन गोप, अर्जुन सिंह, श्रीमंत बाउरी, पंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.