सीतामढ़ी, मार्च 25 -- सीतामढ़ी। विश्वविद्यालय स्तर पर लंबित 11 सूत्री विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन के तहत बिहार राज्य विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर मंगलवार को जिले के सभी अंगीभूत कॉलेजों में शिक्षकेत्तर कर्मियों ने दो दिवसीय आंदोलन शुरु की। इसके तहत नगर के एसएलके कॉलेज में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में कार्य का बहिष्कार कर धरना दिया। धरना की अध्यक्षता कॉलेज शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ई. अभिषेक रंजन व संचालन सचिव सुनील कुमार ने किया। धरना में गणेश कुमार, अलका कुमारी, कृष्ण कुमार, उमेश कुमार, गौतम कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार, मनोज कुमार, बैजू पासवान आदि शामिल थे। ये है प्रमुख मांगे:कॉलेज कर्मियों के मांगों में महाविद्यालय कर्मचारियों की प्रोन्नति संबंधी मामले ए...