रामनगर, जनवरी 22 -- रामनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 18 सूत्रीय मांगों के समर्थन में विकास खंड रामनगर में गुरुवार को बैठक हुई। जिसमें विभिन्न कार्यालयों के घटक संगठनों के कर्मचारियों को आंदोलन की जानकारी दी गई। साथ ही सक्रिय भागीदारी के अनुरोध के साथ तय किया गया कि सात फरवरी को जिला स्तर पर धरना, 21 को प्रदेश स्तर पर और 13 मार्च को प्रदेश स्तर पर रैली का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मंडलीय अध्यक्ष केएस सामंत, प्रदेश अध्यक्ष उद्यान तकनीकी संगठन एसएस परवाल, बीरेंद्र पांडे, गिरीश पांडे, इन्द्र जीत गौतम, लक्ष्मी नारायण यादव, उमेश जोशी, जसविंदर सिंह, तारा सिंह, आशुतोष बाफिला, बृजमोहन रावत, करन सिंह, प्रकाश मठपाल, दीपा मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...