मऊ, मार्च 6 -- मऊ, संवाददाता। हिंदू जागरण समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत सिंह के नेतृत्व में निर्माणाधीन बालनिकेतन रेलवे ओवरब्रिज में धांधली और अनियमितता को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचकर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किए। साथ ही साथ मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपे। चेताया कि ओवरब्रिज निर्माण में मानकों की अनदेखी और धांधली करने वालों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो संघर्ष तेज किया जाएगा।इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि करोड़ों की यह परियोजना जिले के काफी महत्वपूर्ण है। कहा जनता की गाड़ी कमाई के टैक्स से बनने वाली परियोजना मेंअनियमितता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट रामकृष्ण भारद्वाज ने आरोप लगाया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.