मांगों को लेकर स्वच्छताग्रहियों ने सौंपा ज्ञापन, समायोजन की मांग
गोरखपुर, जून 15 -- गोरखपुर। जिला स्वच्छताग्रही संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र चौहान के नेतृत्व में जनपद के 20 विकास खंडों के स्वच्छताग्रहियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गांवों को ओडीएफ बनाने में अपनी भूमिका का उल्लेख करते हुए पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारियों के समान समायोजन, निश्चित मानदेय तथा बकाया भुगतान की मांग की गई। स्वच्छताग्रहियों ने निदेशालय स्तर पर लंबित नीति को शीघ्र लागू करने की भी मांग उठाई। इस दौरानजयगोपाल दुबे, राम चरित्र, राम सजन, मधुसूदन यादव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.