गुड़गांव, अगस्त 17 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर सोमवार को जिला मुख्यालय पर श्रमिकों की लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। गुरुग्राम में भारतीय मजदूर संघ के संबद्ध संगठनों के श्रमिकों ने जिला उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। तहसीलदार जगदीश के माध्यम से प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने न्यूनतम वेतन 30 हजार करने, ईएसआईसी की सीमा 21 हजार से बढ़ाकर 42 हजार करने, ईपीएस पेंशन 7,500 करने के साथ डीए और मेडिकल सुविधा देने, ईपीएफकी सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने समेत प्रमुख मांगे सरकार के समक्ष रखा। यह भी पढ़ें- मजदूरों की समस्याओं को लेकर मजदूर संघ का प्रदर्शन मांग-पत्र में प्रदेश के कच्चे कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा नियमों के दायरे में लाने, पात्र कर...