हरिद्वार, अप्रैल 10 -- इंकलाबी मजदूर केंद्र और संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा से जुडे विभिन्न ट्रेड यूनियनों की ओर से चिन्मय डिग्री चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से हरियाणा के राज्यपाल व डीजीपी हरियाणा को ज्ञापन भी भेजा गया। वक्ताओं ने कहा कि गुडगांव मानेसर में ठेका मजदूरों ने वेतन बढ़ोतरी के लिए आंदोलन किया, जिसे दबाने का प्रयास किया गया। मजदूर संगठन प्रशासन के मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे। मांग उठाई कि मजदूर विरोधी चार लेबर कोड्स रद्द किए जाएं। स्थायी प्रकृति के काम करने वाले ठेका मजदूरों को स्थायी किया जाए। समान काम का समान वेतन मिले। न्यूनतम वेतन 30 हजार घोषित हो। इस अवसर पर गोविंद सिंह, पंकज कुमार, अवधेश कुमार, सूरज, नीता, महिपाल, प्रदीप, नासिर अहमद, रजनी, गणपति आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.