मांगों को लेकर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली, अपर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
मेरठ, जून 5 -- यू.पी. एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को मेरठ मंडल में संगठन की 22 सूत्रीय मांगों के समर्थन में बाइक रैली निकाली गई और अपर आयुक्त मेरठ को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष विवेक यादव और प्रांतीय महामंत्री राजेश चंद्र श्रीवास्तव के निर्देशों के क्रम में मंडल के कर्मचारियों ने संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम मंडल कार्यालय परिसर में एकत्र होकर बाइक रैली निकाली। रैली संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय से शुरू होकर आयुक्त कार्यालय पहुंची, जहां अपर आयुक्त अमित कुमार सिंह को महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। यह भी पढ़ें- 22 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षा विभागीय कर्मचारियों की बाइक रैली, अपर आयुक्त को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.