जहानाबाद, अप्रैल 30 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट मूल प्रखंड कमेटी की बैठक मखदुमपुर कार्यालय में की गई। बैठक में शिक्षकों की कई समस्याओं पर विचार किया गया। जिला शिक्षा कार्यालय के द्वारा 10 माह तक सेवा पुस्तिका रखकर बिना कारण लौटा दिया गया। जिसके कारण शिक्षकों का एरियर का भुगतान नहीं हो पा रहा है। पूर्व में संयुक्त संघर्ष मोर्चा और जिला शिक्षा पदाधिकारी के वार्ता के बाद 27 सूत्री मांगों पर सहमति बनी थी। लेकिन एक भी मांग पूरी नहीं हुई। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर 5 मीईको प्रखंड कार्यालय मखदुमपुर पर धरना देने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता है राजेश कुमार ने किया इस अवसर पर सुदर्शन प्रसाद, श्रीकांत प्रसाद, उमेश कुमार, मीना कुमारी ,संतोष कुमार, अजय कुमार, बच्चन कुमार आदि शिक्षक उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.