देहरादून, जून 22 -- देहरादून। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाली, टीईटी परीक्षा निरस्त करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक और कर्मचारी संगठन सचिवालय कूच कर रहे हैं। उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत विभिन्न राज्यों से भी शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि आंदोलन में शामिल होने देहरादून पहुंचे हैं। सचिवालय कूच से पूर्व सभी परेड ग्राउंड के बाहर एकत्रित हुए। यहां वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया और शिक्षकों की मांगों को प्रमुखता से उठाया। आयोजकों का कहना है कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षक भर्ती और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े लंबित मुद्दों के समाधान तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सचिवालय रोड पर बैरिकेडिंग लगाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...