मांगों को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
आजमगढ़, जून 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासंघ के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर जनपद-इकाई द्वारा शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि पूर्व से नौकरी कर रहे शिक्षकों पर नए मानदंडों को लागू करना उचित नहीं है। जिला उपाध्यक्ष अमित राय ने कहा कि सन 2017 में एनसीटीई द्वारा नए संशोधन, जिसमें कार्यरत शिक्षकों को भी पांच वर्ष के अंदर टेट पास करने की बात की गई थी, की जानकारी शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारियों द्वारा नहीं दी गई थी। यह शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। महामंत्री अनिल मिश्रा ने कहा कि पचास वर्ष की उम्र पार कर चुके शिक्षकों से निरतंर विभागीय और गैर शैक्षणिक कार्य लेते हुए परीक्षा की बाध्यता में डालना शिक्षकों एवं बच्चों के साथ खिलवाड़ है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.