लखीमपुरखीरी, मई 6 -- गोला गोकर्णनाथ। लाखन आर्मी संगठन के पदाधिकारियों ने विधायक से मुलाकात कर पासी समाज के ऐतिहासिक राजाओं की स्मृति में स्मारक, प्रतिमा स्थापित कराने के लिए ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने विधायक अमन गिरि के आवास पर जाकर ज्ञापन दिया और मांग की कि पासी समाज के गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने के लिए उनके राजाओं की स्मृति में कार्य कराया जाए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिल सके। पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के महान व्यक्तित्वों को उचित सम्मान मिलना चाहिए और इसके लिए शासन प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए। विधायक ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वेदराम पासी, उत्तरी सह प्रभारी सुनील कुमार पासी, जिला अध्यक्ष श्याम किशोर पासी सहित कई सक्रिय सदस्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.