प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। अपर निजी सचिव (एपीएस), सहायक अभियंता और कृषि भर्ती के अभ्यर्थियों ने विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के गेट नंबर दो पर सोमवार को धरना दिया। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के संयोजक पंकज पांडेय ने बताया कि प्रारंभ में किसी भी अधिकारी ने वार्ता करने से इनकार कर दिया गया लेकिन जब अभ्यर्थियों ने धरना शुरू किया तो शाम को 4:50 बजे दो उपसचिव राजेश एवं गौरव श्रीवास्तव वार्ता के लिए पहुंचे।उन्होंने आश्वासन दिया कि एपीएस भर्ती का परिणाम एक सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। सहायक अभियंता और कृषि भर्ती के मामले न्यायालय में विचाराधीन है तथा आयोग अपना पक्ष मजबूती से रख रहा है। यह भी पढ़ें- एलटी अभ्यर्थियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.