प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 22 -- कुंडा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्नान पर कुंडा लेखपाल संग के बैनर तले लेखपालो ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और मांगों को पूरा कराने की मांग किया। कुंडा तहसील परिसर में लेखपाल संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार की अगुवाई में लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना दिया। 20 अगस्त को अयोध्या के सोहावल लेखपाल उत्कर्ष दीप के साथ हुई घटना से पूरा लेखपाल संवर्ग आहत और आक्रोशित है। लेखपालों ने अयोध्या प्रकरण की निष्पक्ष जांच, ट्रैप कार्रवाई से पूर्व अनिवार्य जांच समेत तीन सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम को दिया। यह भी पढ़ें- लेखपाल संघ ने खोला मोर्चा, प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर तहसीलो में धरना इस मौके पर अध्यक्ष सतीश कुमार, महामंत्री संदीप कुमार, कोषाध्...