बुलंदशहर, अगस्त 22 -- नई तहसील परिसर में शनिवार को लेखपालों ने मांगों को लेकर धरना दिया। इसके बाद लेखपालों ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच करने की मांग की।उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राघव ने बताया कि अयोध्या की तहसील सोहावल में तैनात लेखपाल साथी पर एंटी करप्शन टीम द्वारा गलत कार्रवाई की गई है। जिसकी एसआईटी जांच होनी चाहिए। इसी बात को लेकर प्रांतीय आह्वान पर शनिवार सुबह सभी पदाधिकारी तहसील परिसर में एकत्र हुए। जिसके बाद कार्य से विरत होकर धरने पर बैठ गए। धरने के माध्यम से लेखपालों के साथ हो रही इस प्रकार की कार्रवाई पर रोष व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच व न्यायपूर्ण कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- अयोध्या में लेखपाल पर कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठे लेखपाल दोपहर बाद सरकार को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सचिन वर...