कौशाम्बी, मार्च 12 -- विकास खंड कड़ा में गुरुवार को रोजगार सेवकों ने अपनी आवाज बुलंद की। संघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद बीडीओ अखिलेश कुमार दुबे को ज्ञापन सौंपा। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र प्रकाश द्विवेदी की अगुवाई में बीडीओ को ज्ञापन देते हुए बताया कि शासन द्वारा रोजगार सेवकों से कई प्रकार के कार्य कराए जाते हैं, लेकिन उनके मानदेय और वेतन भुगतान में लगातार अनदेखी की जा रही है। चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि रोजगार सेवकों के मानदेय से प्रति माह ईपीएफ (भविष्य निधि) की धनराशि नियमित रूप से काटी जाती है किंतु उक्त राशि का नियोक्ता अंश सहित संबंधित कर्मचारियों के यूएएन खाते में समय से स्थानांतरण नहीं किया गया है तथा यह धनराशि आपके होल्डिंग खाते में वर्षों से लंबित हैं। रोजगार सेवक संघ ने बत...