कौशाम्बी, जून 2 -- लंबित मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने मंगलवार से कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। आंदोलन के तहत रोजगार सेवकों ने चायल ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर कार्यक्रम अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। उनकी अनुपस्थिति में ज्ञापन वरिष्ठ लिपिक अफरोज फातिमा को दिया गया। ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र एसोसिएशन एवं मनरेगा कार्मिक कल्याण समिति के बैनर तले रोजगार सेवकों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। ब्लॉक अध्यक्ष शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि चार अक्तूबर 2021 को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में आयोजित ग्राम रोजगार सेवक सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को अब तक अमल में नहीं लाया गया है। यह भी पढ़ें- ग्राम रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लाग...