बाराबंकी, जून 15 -- बाराबंकी, संवाददाता। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। रैली निकालते हुए डीआरडीए पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा। रोजगार मित्रों ने कहा कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो आगामी एक जुलाई को पूरे प्रदेश से कर्मचारी लखनऊ पहुंचे विशाल धरना देंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में रोजगार सेवक बंकी ब्लॉक परिसर में एकत्र हुए। यहां पर पहले बैठक हुई। उसके बाद विरोध प्रदर्शन करते रैली में तब्दील हो गया। यह भी पढ़ें- ग्राम रोजगार सेवकों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई कर्मचारी नारेबाजी करते ब्लॉक परिसर से निकले तो भारी संख्या में पुल...