बदायूं, अप्रैल 29 -- ब्लॉक अंबियापुर क्षेत्र के ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड के माध्यम से ज्ञापन भेजकर लंबित मानदेय के भुगतान एवं अन्य मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग उठाई है। रोजगार सेवकों का कहना है कि उन्हें पिछले 26 महीनों से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय न मिलने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है और योजनाओं के क्रियान्वयन में भी बाधाएं आ रही हैं। रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री से कंटीन्जेंसी व्यवस्था समाप्त कर नियमित मानदेय 24 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित करने तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। जिलाध्यक्ष शेर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, महामंत्री मुनीश पाठक सहित सुरजीत, डोरीलाल, पंकज कुमार, अनुज कुमार, वीरसिंह, मीना पाल, गीता रानी, सेवराम और संतोष समेत समस्त ग्राम रोजगार सेवक मौजूद र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.