मांगों को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन
अंबेडकर नगर, अगस्त 25 -- आलापुर,संवाददाता। जनगणना 2027 में ओबीसी आप्शन देने तथा जातिवार जनसंख्या की वैज्ञानिक , सटीक एवं विश्वसनीय गणना हेतु मानकीकृत कोड आधारित प्रणाली लागू किए समेत अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। मोर्चे के कमलेश मौर्या , सुरेन्द्र प्रसाद यादव ,जे आर राजवंशी, श्याम दत्त विश्वकर्मा , रामकेश आदि के नेतृत्व में मोर्चा सदस्यों व पदाधिकारियों ने मंगलवार को जुलूस की शक्ल में आलापुर तहसील पहुंच कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि जातिवार जनसंख्या की गणना कराने का निर्णय समावेशी नीति निर्माण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन जनगणना के पहले चरण में ओबीसी का आप्शन न देकर सरकार ने ओबीसी के साथ धोखेबाजी की है। जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.