मथुरा, अगस्त 10 -- राज्य कर्मचारी एवं शिक्षक संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के बैनर तले रविवार को कलेक्ट्रेट प​रिसर में स्थ​त वट वृक्ष के नीचे राज्य कर्मचारियों तथा शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरने में संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के जिलाध्यक्ष सियाराम गौतम की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने प्रतिभाग करके सरकार से मांग की कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, अन्यथा पूरे प्रदेश में कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। कर्मचारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में मांग की कि पूर्व में नियुक्त शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता समाप्त की जाए, मृतक आश्रितों की नियुक्ति नियमावली में संशोधन किया जाए, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के आधार पर पेंशन दी जाए आदि 22 सूत्रीय मांगें शामिल थीं। यह भी...