गाजीपुर, मार्च 22 -- गाजीपुर, संवाददाता। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत को सामाजिक कार्यकर्ता आलोक तिवारी 'पंकज' ने गाजीपुर और बलिया की लंबित रेल परियोजनाओं, ट्रेनों के विस्तार और नए ठहराव के संबंध में पत्रक सौपा। उन्होंने क्षेत्र के रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए रेल मंत्रालय का ध्यान आकृष्ट कराने की अपील किया। उन्होने मांग पत्र में बलिया-आनंद विहार के संचालन को मऊ के बजाय पहले के बलिया गाजीपुर सिटी से संचालन कराने के लिए मांग किया। गाजीपुर सिटी स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव कराने सहित अन्य मांगों को रखा। राज्य सभा सांसद मांग पत्र लेने के बाद पूरा कराने हर संभव प्रयास करने का अश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.