गुमला, मार्च 15 -- गुमला। जिले के रायडीह प्रखंड में शनिवार को झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका संघ की बैठक जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष देवकी देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान स्टेट कमेटी ने निर्णय लिया कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। इसके विरोध में पूरे झारखंड के रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष रांची में एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। तय किया गया कि तीन दिनों तक रांची में रहकर सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचाया जाएगा। बैठक में कुन्ती कुमारी, संगीता कुमारी, लोरेनटीना कुजूर, प्रभा एक्का, संगीता टोप्पो समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...