गुमला, मार्च 10 -- कामडारा। झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के बैनर तले मंगलवार को रसोइया व संयोजिकाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में कामडारा प्रखंड संसाधन केंद्र कार्यालय का घेराव किया। बताया गया कि रसोइया व संयोजिकाएं 18 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है।जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष देवकी देवी ने कहा कि एमडीएम डायरेक्टर द्वारा जारी पत्र को वापस लिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा रसोइया-संयोजिकाओं को डराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। अपने अधिकार के लिए सभी को एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाना होगा।घेराव कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष सह जिला कोषाध्यक्ष हीरा देवी, प्रतिमा सोरेंग, रीना केरकेट्टा, हेमा देवी, इलिसबा ग...