चक्रधरपुर, मई 7 -- चक्रधरपुर। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन चक्रधरपुर मंडल शाखा की ओर से बुधवार को स्थानीय मुद्दों को लेकर क्रू एंड गार्ड लॉबी के सामने प्रदर्शन किया गया। दर्जनों लोको पायलट एवं सहायक लोको पाटलटों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जिसमें मुख्य रूप से रनिंग स्टॅाफ का 9 घंटे ड्यूटी सीमित रखने, दो रात्रि के बाद रेस्ट, 30 घंटा एवं 16 घंटा मिलाकर कुल 46 घंटे रेस्ट प्रदान करने, 30 प्रतिशत लीव रिजर्व देने सहित अन्य कई स्थानीय मुद्दों को लेकर लॉबी के सामने 10 बजे से 12 बजे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से अलारसा के चक्रधरपुर शाखा के उपाध्यक्ष सीएम महतो, डिवीजनल ज्वाइंट सेक्रेटरी शुभम प्रधान, आर एस बारा, आर हेब्रंम, के के पांडे, ललन कुमार, एस के जायसवाल आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- टोरी जंक्शन पर रनिंग स्टॉफ का प्रदर्श...