रांची, मार्च 9 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के पहले दिन प्रखंड के सभी मनरेगा कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार से अपनी लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। रांची जिला मनरेगा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संजय प्रमाणिक ने कहा कि पिछले छह महीनों से मनरेगा कर्मियों को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। संजय प्रमाणिक ने बताया कि कर्मचारियों के स्थायीकरण, समायोजन, सामाजिक सुरक्षा और मानदेय वृद्धि जैसी मांगों को लेकर कई बार विभाग से आग्रह किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा योजना को बंद कर वीबीजी रामजी योजना श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.