कोडरमा, मार्च 9 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर चंदवारा प्रखंड के सभी मनरेगाकर्मी सोमवार से तीन दिनी के सांकेतिक हड़ताल पर चले गये हैं। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अगर सांकेतिक हड़ताल के दौरान सरकार से वार्ता नहीं होती है तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। मनरेगा कर्मियों का प्रमुख मांगों में सेवा नियमितीकरण, लंबित मानदेय का भुगतान व सामाजिक सुरक्षा का लाभ आदि शामिल हैं। धरना में मिथिलेश कुमार जिला अध्यक्ष इरफानउल हक, प्रखंड अध्यक्ष अजय उपाध्याय, सुरेंद्र चौधरी, जितेंद्र कुमार धीरेंद्र कुमार, मंजूरुल होदा अंसारी, इंद्रदेव राम समेत कई मनरेगा कर्मी उपस्थित थे। इधर हड़ताल के कारण मनरेगा योजना से संबंधित कई कार्य प्रभावित हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.