बुलंदशहर, अगस्त 12 -- भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के बैनर तले कार्यकर्ता बुधवार को एकत्र होकर तहसील पर पहुंचे। जहां संगठन के राष्ट्रीय महासचिव दीपक चौधरी और जिलाध्यक्ष ठाकुर देवराज सिंह उर्फ देवू ने बताया कि ऊर्जा निगम से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर किसानों को लगातार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। साथ ही अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचने वाले किसानों से ऊर्जा निगम के अधिकारियों द्वारा अभद्रता की जाती है। विगत दिनों ही संगठन के कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर अधीशासी अभियंता को फोन किया, लेकिन कोई सम्मानजनक जबाव नहीं मिल सका। जिस पर कार्यकर्ता उनके कार्यालय पहुंच गए। जहां पर किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। जिसका वीडियो भी किसानों ने बनाया। उन्होंने अभद्र व्यवहार को लेकर उच्च स्तरीय जांच करने, जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई, विद्युत...