लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के तहसील अध्यक्ष स्वामी प्रसाद गुप्ता ने पलिया विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाली मझरा पश्चिम ग्राम पंचायत के पंचायत मित्र के ऊपर आरोप लगाए हैं। बीडीओ को ज्ञापन दिया की पंचायत मित्र द्वारा ग्राम के 28 मनरेगा मजदूरों से गांव में काम कराया गया, लेकिन एक वर्ष से ऊपर का समय बीतने के बाद भी पंचायत मित्र द्वारा अभी तक मजदूरों की दिहाड़ी का भुगतान नहीं किया गया। जिसकी वजह से मजदूरों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है की मामले की जांच कराकर पंचायत मित्र के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए और मजदूरों को उनकी मजदूरी दी जाए । इस मौके पर यूनियन के ब्लॉक युवा अध्यक्ष नवजोत सिंह, ब्लाक महासचिव रमाशंकर, ब्लॉक उपाध्यक्ष सचिन यादव सहित तमाम सदस्य मौजूद रहे।...