मांगों को लेकर भाकियू टिकैत ने किया प्रदर्शन
गौरीगंज, जुलाई 8 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने बुधवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसीलदार कार्यालय के पास धरना-प्रदर्शन किया। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर महापंचायत का आयोजन कर आंदोलन तेज किया जाएगा।भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल ने कहा कि खेती के सीजन में किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। साधन सहकारी समितियों एवं सरकारी गोदामों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया खाद उपलब्ध कराया जाए। साथ ही धान की रोपाई के मद्देनजर किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 18 घंटे निर्बाध बिजली दी जाए। उन्होंने सिंदुरवा रजबहा, कठौरा माइनर, जाफरगंज माइनर, पलिया माइनर और महोना माइनर सहित अन्य नहरों में शीघ्र पानी छोड़े जाने तथा नहरों पर हुए अवैध अतिक्रमण हटाकर हेड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.