मांगों को लेकर भाकपा माले ने दिया ज्ञापन
लखीमपुरखीरी, मई 16 -- भाकपा माले ने बाढ़ रोकथाम, रेलवे सुरक्षा, गरीबों को आवास, वन्यजीव से राहत, बिजली, भ्रष्टाचार एवं पलिया को जिला बनाए जाने संबंधी मांगों को लेकर डीएम को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ऐपवा जिलाध्यक्ष आरती राय के नेतृत्व में तहसील पहुंचे दर्जनों लोगों ने प्रदर्शन कर एक सात सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार अनीता वर्मा को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि पलिया क्षेत्र की जनता आज अनेक गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण आम जनता का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है। पलिया क्षेत्र में बाढ़ रोकने के नाम पर हो रही धांधली, लापरवाही पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा बाढ़ और कटान से बचाव को स्थायी एवं स्थायी सुरक्षा निर्माण कार्य तत्काल कराया जाए। साथ ही मैलानी-नानपारा बड़ी लाइन रेलवे निर्माण कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.