मांगों को लेकर भाकपा माले का दो दिवसीय भूख हड़ताल
सीवान, अगस्त 14 -- पचरुखी, एक संवाददाता। अखिल भारतीय खेत ए ग्रामीण मजदूर सभा जिला परिषद सिवान के तत्वावधान में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत पचरुखी प्रखंड मुख्यालय पर 13 और 14 अगस्त को 2 दिवसीय सामूहिक भूख हड़ताल का आयोजन किया गया। भाकपा माले द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र प्रखंड विकास अधिकारी विनीत कुमार को सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न जनहित की मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई। पार्टी की प्रमुख मांगों में ग्रामीण इलाकों में होल्डिंग टैक्स, पानी व सफाई टैक्स पर तुरंत रोक लगाना, बुलडोजर राज और गरीबों की राशन कटौती बंद करना शामिल है। इसके अलावा, सभी ग्रामीण गरीबों को 6 हजार मासिक पेंशन, 2 सौ यूनिट मुफ्त बिजली, बकाया बिजली बिल माफ करने और स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- मैरवा में माले का प्रखंड कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.