मांगों को लेकर भाकपा का रोषपूर्ण प्रदर्शन
मधेपुरा, जुलाई 9 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। भाकपा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर गुरुवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में ढोल- नगाड़े और पारंपरिक शस्त्रों के साथ बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल नेता कान्हू बास्की ने की। मौके पर भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि सूबे में फिलहाल अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही है। लोग भ्रष्टाचार, महंगाई और गुंडागर्दी से तबाह हो चुके हैं। किसानों को फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। कर्ज के बोझ से निजात पाने के लिए किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कारपोरेट घरानों के आगे नतमस्तक हो गयी है प्रतियोगी परीक्षाओं में साजिश के तहत पेपर लीक हो रहा है। मेधावी छात्र कुंठा के शिकार हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.