मांगों को लेकर फैक्ट्री श्रमिकों का धरना जारी
रुडकी, मई 9 -- भगवानपुर, संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र सिसौना की कंपनी के श्रमिक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन पर अड़े हुए हैं। श्रमिकों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। फैक्ट्री गेट पर चल रहे धरने के दौरान श्रमिकों ने विधायक ममता राकेश को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। श्रमिकों ने मांग की कि निलंबित कर्मचारियों को वापस लिया जाए, प्रत्येक छह माह में महंगाई भत्ता दिया जाए तथा हर वर्ष अप्रैल में वेतन में 30 प्रतिशत वृद्धि की जाए। इसके अलावा श्रमिकों ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार पीएफ का लाभ देने और कर्मचारियों के लिए आने-जाने की व्यवस्था करने की भी मांग उठाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.