दुमका, सितम्बर 30 -- झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में बुधवार को फूलो-झानो चौक पर मांगों को लेकर जाम कर दिया गया। मोर्चा ने सभी आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन व नौकरी, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को गजट नोटिफिकेशन के साथ सर्वोच्च आंदोलनकारी का सम्मान, खनिज संपदा पर 26 प्रतिशत रॉयल्टी, जल-जंगल-जमीन की रक्षा, किसानों की ऋण माफी तथा विस्थापितों को मुआवजा, नौकरी व पुनर्वास देने की मांग की। जाम करीब तीन घंटे तक रहा। इस कारण फूलो-झानो चौक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। बाद में प्रशासन के साथ वार्ता के बाद जाम समाप्त किया गया। यह भी पढ़ें- पेंशन और रोजगार की मांगों को लेकर सड़कों पर आंदोलनकारी, झारखंड बंद का कितना असर? यह भी पढ़ें- झारखंड बंद को लेकर दुमका में निकाला गया मशाल जुलूस यह भी पढ़ें- झारखंड आं...