बक्सर, मार्च 9 -- चौसा, एक संवाददाता। पावर प्लांट में काम करने वाले मजदूरों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर काम छोड़कर हड़ताल कर दी। इस बारे में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश महासचिव रामप्रवेश सिंह यादव ने बताया कि 11 सूत्री मांगों को लेकर 20 फरवरी को एसटीपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मजदूरों की समस्या का समाधान निकालने के लिए बैठक आयोजित करने की अपील की गई थी, लेकिन एसटीपीएल प्रबंधन ने इस आवेदन को गंभीरता से अभी तक नहीं लिया। इससे मजदूरों में रोष व्याप्त है। प्रदेश महासचिव ने बताया कि अभी मजदूरों की मजदूरी और ओवरटाइम को लेकर देशभर में प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महीना में चार दिन की छुट्टी के हिसाब से 28 दिनों की मजदूरी निर्धारित दर से देने पर विचार करना चाहिए। कंपनी द्वारा इन मांगों पर अभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.