मांगों को लेकर पांच को जिला मुख्यालय पर धरना देंगे अमीन
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मांग पूरी नहीं होने से आक्रोशित अंचल अमीन ने आंदोलन की घोषणा की है। इसको लेकर मंगलवार को अंचल राजस्व अमीन की बैठक शरद कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय में हुई। इसमें पांच अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व अमीनों ने राज्यव्यापी हड़ताल पर जाने की निर्णय लिया है। कहा कि सरकार ने उनकी समस्याओं के समाधान का वादा किया था, जिसे पूरा नहीं किया गया है। इसको लेकर राज्य राजस्व अमीन संघ के आह्वान पर अमीन एक अक्तूबर से काला बिल्ला लगा कर काम करेंगे। इससे बात नहीं बनती हैं तो तीन को काला बिल्ला लगा कर कार्य का बहिष्कार करेंगे और पांच अक्तूबर को मांगों को लेकर बिहार राज्य अमीन संघ के बैनर तले जिला मुख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.