हरदोई, मई 29 -- संडीला। विभिन्न समस्याओं को लेकर पंचायत सहायको ने सहायक विकास अधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौपा है। इसमें हक व हितों को लेकर आवाज उठाई है। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुमार, महेंद्र कुमार, आकाश कुमार, गरिमा, मंदकामना सहित ने दिए हुए ज्ञापन ने बताया है कि पंचायत सहायकों की नियुक्ति ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हुई थी। इसमें विभागीय कार्यों को बड़ी ईमानदारी और लगन से करते आए हैं। ग्राम पंचायत में विकास कार्य को लेकर या जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के चल रहे हैं। उसमे बिना मोबाइल फोन व रिचार्ज के करना संभव नहीं है। जो मानदेय है वह निर्धारित मजदूरी से भी कम है। उन्होंने उचित मानक का मोबाइल फोन दिलाने, मानदेय वृद्धि एवं ग्राम निधि से न दिलवाकर शासन से दिलवाने ...