उन्नाव, अगस्त 27 -- मोहान, संवाददाता। पंचायत सहायकों का सात सितंबर को होने वाले आगामी अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन को लेकर हसनगंज पंचायत सहायकों ने जिला पंचायत राज अधिकारी को संबोधित मांगों का ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौंपा। बताया कि सात सितंबर को लखनऊ के इको गार्डन में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मांगों को लेकर बताया कि पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाकर पंचायत सचिव के बराबर 30 हजार रुपये किया जाए व न्यूनतम मजदूरी के बराबर किया जाए। संविदा का अनुबंध खत्म कर राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए। महिलाओं को मातृत्व अवकाश की योजना व स्थानांतरण समायोजन की नीति लागू की जाए। अनुभव को देखते हुए आगामी भर्ती में 50 फीसदी का आरक्षण प्रदान किया जाए। यह भी पढ़ें- पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने सौंपा ज्ञापन पांच पंचायत सहायक के प्रतिनिधिमंडल को सीएम स...