शामली, जून 2 -- पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन की जनपद शाखा ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। यूनियन पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए घोषणा की है कि संसाधनों के अभाव और लंबित मांगों के समाधान न होने के कारण जनपद के पंचायत सहायक 1 जून से मोबाइल आधारित सभी कार्यों और ऑनलाइन हाजिरी का बहिष्कार करेंगे। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 15 जून से लखनऊ स्थित ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। सोमवार को शामली कलक्ट्रेट पहुंचकर पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- पंचायत सहायकों ने कार्य बहिष्कार कर उठाई वेतन वृद्धि की मांग डीएम को दिए ज्ञापन में यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि पंचाय...