मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल आज से
शामली, मई 20 -- शामली। नगर पालिका के आउटसोर्सिंग, संविदा एवं स्थाई कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने पर 21 मई से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। बुधवार को कर्मचारियों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी से वार्ता कर अपनी समस्याएं उठाईं। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि करीब एक माह पूर्व नगर के बढ़ते क्षेत्रफल को देखते हुए 100 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था। उस समय एसडीएम विनय कुमार भदौरिया एवं अधिशासी अधिकारी के समक्ष वार्ता में एक माह के भीतर जांच कर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पदाधिकारियों का कहना है कि 16 मई को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई गई थी, लेकिन वहां भी समस्या का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.