मांगों को लेकर धरना देकर उठाई आवाज
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 1 -- मोहम्मदाबाद। नंदगांव गांव में भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के बैनर तले किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर करीब तीन घंटे धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा के नेतृत्व में हुआ, किसानों ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि गंगा एक्सप्रेस-वे लिंक रोड के कट की जद में आ रहे नंदगांव के मकानों को बचाया जाए। साथ ही नीव करोरी, हथियापुर और निविया चौराहे पर प्रस्तावित घुमावदार कटों को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर समांतर बनाया जाए। इसके अलावा पृथ्वी सिनौडा क्षेत्र की चकबंदी निरस्त करने की भी मांग उठाई गई। धरना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, अपराध निरीक्षक मुन्नालाल यादव तथा चौकी प्रभारी जसवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.