मांगों को लेकर धरना आठवें दिन भी जारी
पूर्णिया, सितम्बर 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा पूर्णिया इकाई अपने विभिन्न मांगों को लेकर लगातार धरना पर है। संगठन का लगातार आठवें दिन भी धरना जारी रहा। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश सचिव सह प्रदेश उपाध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा उमेश प्रसाद यादव ने धरना का नेतृत्व किया जबकि अध्यक्षता राजेंद्र पासवान ने की। कार्यक्रम संचालन जिला महासचिव भारत मुक्ति मोर्चा दिनेश शर्मा ने किया। मौके पर जिला प्रभारी भारत मुक्ति मोर्चा हरिलाल पासवान ने कहा कि धरना प्रदर्शन के माध्यम से अपनी बातें आम जनता के बीच विभिन्न माध्यमों से पहुंचा रहे हैं। उमेश प्रसाद यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल ने घोषणा किया है कि अब दूसरे चरण का धरना प्रदर्शन को स्थगित किया जाना है। यह भी पढ़ें- पिछड़ों के साथ धोखा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.